पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन पर हवन

स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन पर हवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीओ गीता परिवार की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन बेगू रोड स्थित श्री गौ चिकित्सालय में सेवा, स्वच्छता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर श्री गीता के परम भक्तों ने हवन यज्ञ किया और सफाई अभियान चलाया गया। लेखराज सचदेवा ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा गीता से सद्भाव बढ़ाए, स्वच्छता को स्वभाव बनाए, स्वच्छ स्वस्थ सशक्त भारत हित आओ सब संकल्प जगाने का निश्चित किया गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए गौ चिकित्सालय सदस्यों का विशेष सहयोग रहा और उन्होंने जीओ गीता परिवार का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जीओ गीता परिवार से लेखराज सचदेवा, सुखचैन वधवा, राजू अरोडा, यादवेंद्र गौत्तम, मोहित सोनी, मनोज सचदेवा, संदीप मेहता, सुनीता सचदेवा, शशी वधवा आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...