पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बच्चों को सिखाई योग क्रियाएं

स्कूली बच्चों को सिखाई योग क्रियाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगा के माध्यम से दृष्टि रोग यानि दूर व नजदीक का कम दिखाई देने की समस्या का भी समाधान किया जा सकता है। शर्त यह है कि ऐसे रोगों के लिए योग्य एवं ट्रेंड योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योग आसन करने चाहिए।

महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए योग प्रचारक एवं प्रशिक्षक दिनेश कुमार आर्य ने सभी विद्यार्थियों के लिए योग शिविर लगाकर उन्हें विभिन्न आसन व यौगिक क्रियाएं व्यवहारिक रुप से सिखाई। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे आसन और छोटे-छोटे उपाय करने से निरंतर शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहा जा सकता है। आर्य ने कहा कि आजकल छोटे-छोटे बच्चों में नजर के रोग सामने आने लगे हैं और मोटे-मोटे चश्मे लगने लगे हैं यदि हम योग आसनों की तरफ जाएं तो रोगों से मुक्ति मिल सकती है। प्रधानाचार्या पूनम खुरसीजा ने प्रशिक्षक दिनेश आर्य का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...