अवैध अहाता संचालक समेत 5 लोग गिरफ्तार
शहर थाना पुलिस ने अवैध अहाता में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले चार व्यक्तियों व अहाता संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए लोगों की पहचान अहाता संचालक कालू निवासी शिवपुरी रोड, सोनू व विनय निवासी रंगड़ी रोड, हरपाल व अजय निवासी पीर बस्ती सिरसा के रूप में हुई है। शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत शहर थाना में मामला दर्ज किया है। शहर थाना सिरसा की सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की है।