स्कूल में बनी शिक्षा एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 मई को होगा
खैरेकां के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा एक्सप्रेस के साथ बच्चे।
क्लब के प्रयास में गांववासियों ने दिया सहयोग
भास्कर न्यूज | सिरसा
शहरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर स्थापित प्ले स्कूल की भांति अब गांव खैरेकां के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में खैरेकां शिक्षा एक्सप्रेस बनाई गई है।
जिले में पहली बार तैयार हुई इस शिक्षा एक्सप्रेस में बच्चों के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष, एलईडी सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस शिक्षा एक्सप्रेस का उद्घाटन आगामी 18 मई को किया जाएगा। युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां के पूर्व प्रधान लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र सिरसा के तत्वावधान में युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां की ओर से करीब 60 हजार रुपये की लागत से बनाई गई इस शिक्षा एक्सप्रैस समस्त ग्रामवासी व स्कूल स्टॉफ सदस्यों का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि ऑल युवा क्लब एसोसिएशन की मुहिम के अंतर्गत प्ले वे पैटर्न के तहत इस शिक्षा एक्सप्रेस को बनाया गया है और इसका उद्घाटन आगामी 18 मई को होगा।