स्काउटिंग अपनाने से भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया : मंजूबाला
सिरसा में हुए तीन दिवसीय इंट्रोडक्शन प्रशिक्षण में स्काउटिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को अब 17 मई तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ा में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में ब्लॉक डबवाली व ओढ़ा के प्राइमरी शिक्षक भाग ले रहे है।
इस बारे में डीओसी मंजूबाला सैनी ने बताया कि यह प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है। विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों को इस स्काउटिंग प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग वर्तमान में समय की मांग की है और इसके जरिए सर्वांगिण विकास होता है। अगर देश का बच्चा-बच्चा व प्रत्येक नागरिक अगर स्काउटिंग को अपना लें, तो हमारा भारत फिर से सोने की चिडिय़ा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं व स्वच्छता अभियान पर खर्च कर रही है, स्काउटिंग से जुडऩे के बाद यकीनन उसकी जरूरत नहीं रहेगी। टीम स्काउट विंग में डॉ. इंद्रसेन डीओसी सिरसा, मंजूबाला सैनी डीओसी कब बुलबुल, अजय सिंह भाटी एएलटी, लखविंद्र सिंह बराड़ स्काउट, जगदीश चंदौरा, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, सुभाष चंद्र व पूरी टीम प्रशिक्षण दे रही है।