पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कर्मियों ने मांगों के लेकर शहर में निकाला मशाल जुलूस

बिजली कर्मियों ने मांगों के लेकर शहर में निकाला मशाल जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार शाम को शहर में मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस 33केवी बिजली घर से शुरू हुआ। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार से चुनावों से पूर्व किए गए अपने वायदों को पूरा करने की मांग की ।

प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारी नेता करणी भाटी और अविनाश कंबोज ने कहा कि बिजली कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को स्क्रीनिंग कमेटी बनाकर पक्का करने और जब तक पक्का न किया जाए तब तक समान काम-समान वेतन लागू करने, ठेकेदार को बीच से हटाकर कच्चे कर्मचारियों को सीधे निगम के रोल पर रखने, नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 अप्रैल से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की सरकार व निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों की मांगों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसके विरोध में आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। अगर सरकार फिर भी नहीं चेती तो 4 जून से बिजली कर्मचारी सीएम सिटी करनाल में अनिश्चितकालीन पड़ाव डालने का काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...