पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 गांवों को मिलेगा निगम की सरचार्ज माफी योजना का लाभ

29 गांवों को मिलेगा निगम की सरचार्ज माफी योजना का लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम की ओर से जिले के 29 गांवों को सरचार्ज माफी योजना में शामिल किया गया है। ग्राम स्वराज के तहत इन गांवों के उन उपभोक्ताओं को जिनके कनेक्शन कट गए है, जिनका बकाया पर ब्याज लग रहा है, वे उपभोक्ता इससे लाभान्वित होंगे। पुन: कनेक्शन लेने पर उन्हें सरचार्ज पर माफी मिलेगी तथा बकाया राशि भी छह किस्तों में भरने की सुविधा मिलेगी। निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गत 11 मई को हुई निगम की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया है। जिसके तहत जिला के 29 गांवों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक मुश्त बकाए की अदायगी करने वाले को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एक किलोवॉट से 5 किलोवॉट के घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते है। अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ उठाए। यह सुनहरी मौका है, सरचार्ज माफी योजना से उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

ये गांव हैं शामिल

सब डिविजन डबवाली के गांव सुखरेनवाला, लंबी, मौजगढ़, मसीतां, डबवाली ग्रामीण, सावंतखेड़ा, दीवानखेड़ा, खुईयामलकाना, सब डिविजन कालांवाली के गांव कालांवाली, त्रिलोकेवाला,जलालआना, अलीकां, सब डिविजन पंजुआना के गांव खुईयानेपालपुर, सहारनी, भंगू, दौलतपुरखेड़ा, इंडस्ट्रीयल एरिया का चत्तरगढ़पट्टी, माधोसिंघाना सब डिविजन के गांव अलीपुर टीटूखेड़ा, सुचान, कोटली, बाजेकां, निगराना, भड़ोलियांवाली, नाईवाला, नानूआना, मंगालिया, खाजाखेड़ा, बुढीमैड़ी व नीमला।

खबरें और भी हैं...