पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर चलने वाली महिला चालकों को पुलिस ने पढ़ाए नियम कायदे

नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर चलने वाली महिला चालकों को पुलिस ने पढ़ाए नियम कायदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना लाइसेंस व कागजात के वाहन चलाने पर काटे चालान

भास्कर न्यूज | सिरसा

एसपी हामिद अख्तर के आदेश पर इन दिनों सिरसा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। एक तरफ एसपी स्वयं अनैतिक गतिविधियों और अपराध के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। दूसरी तरफ अब महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी ने भी आपरेशन दुर्गा के तहत कार्रवाई शुरू कर रखी है।

कभी बसों में चढ़कर मनचलों की खबर ली जा रही है तो कभी स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को एसएचओ सुनीता रानी ने अपने अभियान के तहत सड़कों पर महिला पुलिस की टीम उतारी। महिला वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से शहर में अभियान शुरू किया गया। अंबेडकर चौक के पास महिला एसएचओ सुनीता रानी ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नियमों की अवहेलना करने वाली महिला दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस और महिला थाना की टीम ने पिछले दो दिन में करीब 200 से अधिक चालान काट दिए हैं।

खबरें और भी हैं...