पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाकिए पर पेंशन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, डीसी को शिकायत

डाकिए पर पेंशन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, डीसी को शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला के गांव रंधावा के पेंशन होल्डर मंगलवार को लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने गांव के डाकिए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांग पेंशन होल्डर आशा देवी, इंद्रावती, रूकमणि, अर्जुनराम, महेंद्र व अन्य ने बताया कि सरकार की ओर से हर माह दी जाने वाली पेंशन के बदले गांव का डाकिया उनसे 40 रुपये प्रति फार्म के हिसाब से वसूली करता है। उन्होंने बताया कि जय सिंह नामक यह डाकिया, गांव में पोस्ट ऑफिस का भी संचालन करता है और मात्र एक घंटा ही पेंशन बांटने का कार्य करता है।

उन्हें सरकार की ओर से पेंशन डाकघर में भेजी जाती है। जय सिंह पेंशन राशि की निकासी के लिए फार्म भरने की एवज में हर माह 40 रुपये मांगता है। पैसे मांगने की वजह पूछने पर गाली-गलौच और झगड़े पर उतारू हो जाता है। हर माह वह पेंशनधारियों को दुत्कारता है और उन्हें पेंशन के लिए कई-कई चक्कर भी लगवाता है। ग्रामीणों ने इस डाकिए के खिलाफ 13 मार्च को शिकायत भी की थी, इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका व्यवहार आज भी वैसा ही बना हुआ है और वह धक्काशाही कर पैसा निकासी पर 40 रुपये की मांग करता है। शिकायत की जांच के समय शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने की बजाए जांच अधिकारी ने डाकिए के परिवारजनों और उसके चहेतों के बयान दर्जकर शिकायत दफ्तर दाखिल कर दी गई। इसलिए अब वे उपायुक्त के पास आए है।

खबरें और भी हैं...