पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोरियर कंपनी के डिलिवरी मैन से पहले लिया पार्सल फिर लूट लिए Rs.14 हजार

कोरियर कंपनी के डिलिवरी मैन से पहले लिया पार्सल फिर लूट लिए Rs.14 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार की रात साढ़े 8 बजे के करीब मलोट रोड पर स्थित डेरा सच्चा सिरसा के डेरे के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक एक कोरियर कंपनी के डिलिवरी मैन से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 14 हजार रुपए की नकदी थी। लूट का शिकार हुए युवक ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

मौके पर पहुंचे एएसआई रंजीत सिंह थाना सदर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार वासी बठिंडा ने बताया कि वह कोरियर कंपनी में डिलिवरी मैन के तौर पर काम करता है। रात साढ़े 8 बजे के करीब वह एक पार्सल डिलिवरी करने के लिए बहमन दीवाना गांव गया था।

पार्सल डिलीवर करने के बाद जब वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस आ रहा था तो डेरा सच्चा सिरसा मलोट रोड पर पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे घेर लिया और उसे डरा धमकाकर उसके बैग से 14 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उससे नकदी लूटने वाले सिल्वर रंग के स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे जिसका नंबर पीबी03ए जी-1530 है। मौके पर पहुंचे थाना सदर पुलिस के एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी है। बता दें कि शिकायककर्ता ने पुलिस को जो बयान दिए हैं उसमें उसने बताया कि जिन लोगों को वह पार्सल डिलीवर करके आ रहा था। उन लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में सीआईए-2 के इंचार्ज तरजिंदर सिंह का कहना था कि वह शिकायककर्ता से पूछताछ कर रहे हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में बता सकेंगे।

खबरें और भी हैं...