विद्यार्थियों के साथ अधिक समय व्यतीत करें अध्यापक: नीरज
जिला के गांव छतरियां स्थित राजकीय विद्यालय में स्मार्ट शाला मैथ किट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा द्वितीय को पढ़ाने वाले 40 अध्यापकों ने भाग लिया। जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षण सूत्रों व गणित के नियमों पर चर्चा करना है।
नीरज पाहुजा ने कहा कि अध्यापक गणित में सही अवधारणाओं का प्रयोग करें ताकि इसकी मदद से विद्यार्थी खुद नियम बना सके। अध्यापक अधिक से अधिक समय विद्यार्थियों के बीच में व्यतीत करे। संपर्क फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर जितेंद्र नेगी, आशीष सेठी, विभागीय प्रशिक्षक विमल कुमार, सुनील कुमार ने कक्षा में गणित व किट के प्रयोग को लेकर अलग-अलग तरीके बताए। इस अवसर पर वीआरपी रिंकी बंसल ने भी गणित विषय को आसान व रुचिकर बनाने का तरीका बताया। इस अवसर पर स्कूल मुखिया गुरसाहेब ने सभी का धन्यवाद किया।