- Hindi News
- National
- ग्रीष्मावकाश में लगाए जाएंगे संस्कार शिविर, प्रार्थी 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन
ग्रीष्मावकाश में लगाए जाएंगे संस्कार शिविर, प्रार्थी 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन
युवा वर्ग को जांभाणी संस्कारों, गुरु जंभेश्वर भगवान की शिक्षाओं, करियर संबंधी मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास व अन्य जीवनोपयोगी शिक्षाओं से परिचित करवाने के लिए जांभाणी साहित्य अकादमी द्वारा जून के ग्रीष्मावकाश में संस्कार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 2 से 6 जून तक पांच दिवसीय आवासीय संस्कार शिविर हिसार के बिश्नोई मंदिर में, 9 से 13 जून तक लालासर साथरी में एवं 15 से 19 जून तक बिश्नोई मंदिर, सिरसा में शिविर आयोजित होगा। हिसार एवं लालासर शिविर में केवल लड़के व सिरसा शिविर में केवल लड़कियां ही भाग ले सकेंगी।
जांभाणी साहित्य अकादमी के जिला संयोजक इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया की यह शिविर पूर्णता आवासीय होंगे। आवेदक की आयु 1 जून को 13 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शिविर में केवल 100 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे व इससे अधिक प्रतिभागी आने पर चयन समिति द्वारा योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थी आवेदन पत्र 20 मई तक बिश्नोई सभा कार्यालय, सिरसा व डबवाली से प्राप्त कर सकते हैं।