पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हजारों रुपये की सट्टा राशि सहित एक दबोचा

हजारों रुपये की सट्टा राशि सहित एक दबोचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | शहर थाना पुलिस ने भाखड़ा काटन फैक्ट्री वाली गली में बने एक मकान में छापेमारी कर सट्टा खाइवाली करते एक व्यक्ति को हजारों रुपये की सट्टा राशि सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भाखड़ा काटन फैक्ट्री वाली गली निवासी शरद शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा सरेआम गली में सट्टा खाइवाली करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक बोगस ग्राहक को उसके पास सट्टा लगाने के लिए भेजा। इशारा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उसे सट्टा खाइवाली करते काबू किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20020 रुपये की नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...