परेशानी के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
परेशानी के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
सिरसा | शहर के हिसार रोड पर स्थित महावीर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शहर की महावीर कॉलोनी की गली नंबर पांच निवासी रोशन पुत्र हेमू भाई ने मंगलवार दोपहर को अपने घर में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला, तो उन्होंने खैरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। खैरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशन भाई पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था।