पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडीएलयू के मेन गेट पर विद्यार्थियों का झगड़ा

सीडीएलयू के मेन गेट पर विद्यार्थियों का झगड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीडीएलयू के मेन गेट पर विद्यार्थियों का झगड़ा

सिरसा | चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के बाहर दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थिति संभाली और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ छात्र सीडीएलयू के बाइपास स्थित मेन गेट के पास बने चाय के ढाबे के आसपास खड़े थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़़ा कि युवकों ने एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ डाले। इस पर सीडीएलयू के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सीडीएलयू के चीफ सिक्योरिटी आफिसर हिम्मत सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस भी बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

खबरें और भी हैं...