पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोरम पूरा न होने से नप की बजट मीटिंग तीसरी बार रद्द

कोरम पूरा न होने से नप की बजट मीटिंग तीसरी बार रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते अभी तक वर्ष 2018-19 के लिए 29.60 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट हाउस मीटिंग में पारित नहीं हो सका है। बुधवार को तीसरी बार काेरम पूरा न होने की वजह से बजट मीटिंग को रद्द करना पड़ गया। बुधवार को नगर परिषद की बजट मीटिंग अटैंड करने के लिए सभी 31 पार्षदों को पत्र के जरिए सूचित भी किया गया था। मीटिंग अटैंड करने के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला सहगल भी समयानुसार पहुंचीं। उनके साथ पार्षद कौशल्या वर्मा, संगीता सचदेवा के अलावा सुनील बहल, विकास जैन, सुनील सहारण और जगजीत सिंह के अलावा नगर परिषद के ईओ विरेंद्र सहारण व अकाउंटेंट केसरी सिंह भी थे।

हालांकि नगर परिषद के वाइस चेयरमैन रणधीर सिंह, रेखा सुखरालिया, राजेश गुर्जर, रोहतास वर्मा और मनोज मकानी भी नगर परिषद कार्यालय में आए लेकिन उन्होंने मीटिंग अटैंड नहीं की। संयोगवश जिस वक्त मीटिंग की जानी थी उसी वक्त नगर पार्षद नारायणपाल सिंह की माता किरण देवी के निधन के निमित्त शोकसभा भी अंबेडकर भवन में होनी थी, इसलिए ज्यादातर नगर पार्षद उस शोकसभा में शिरकत करने चले गए। इस तरह से बजट मीटिंग का कोरम पूरा नहीं हुआ और मीटिंग को तीसरी बार रद्द करनी पड़ी। इस मीटिंग से पहले बीती 16 फरवरी को और 14 मार्च को भी हाउस मीटिंग हुई थी। लेकिन उन मीटिंगों में सबसे पहले बजट मीटिंग की जानी थी और उस बजट मीटिंग में कोरम पूरा नहीं हुआ। इसलिए बजट मीटिंग को रद्द करना पड़ा।

नगर परिषद प्रशासन वर्ष 2018-19 के लिए 29.60 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को अभी तक हाउस मीटिंग में नहीं करा सका है पारित

अनुमानित बजट ये है

वर्ष 218-19 के लिए अनुमानित बजट 29.60 करोड़ रुपये का आय की दृष्टिगत रखा गया है जबकि अनुमानित खर्च 28.35 करोड़ रुपये रखा गया है। पिछले साल वर्ष 2017-18 का अनुमानित बजट 29.22 करोड़ रुपये आय के तौर पर और 27.25 करोड़ रुपये का बजट खर्च के लिए रखा गया था।

फिर से बजट मीटिंग कॉल की जाएगी : सहारण

बजट पारित कराने के लिए फिर से बजट मीटिंग कॉल की जाएगी। तीन बार कोरम पूरा न होने के कारण बजट मीटिंग को रद्द करना पड़ा है। यह वाकई में चिंतनीय है। सभी पार्षदों को बजट मीटिंग को गंभीरता से लेकर मीटिंग अटैंड अवश्य करनी चाहिए। उम्मीद है अगली बार जब भी बजट मीटिंग होगी उसमें कोरम पूरा होगा और बजट पारित हो जाएगा।\\\'\\\' विरेंद्र सिंह सहारण, ईओ, नगर परिषद, सिरसा

ये हैं नगर परिषद की आय के स्रोत

नगर परिषद की आय के स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स, स्टांप ड्यूटी, डवलपमेंट चार्ज और नगर परिषद की दुकानों से प्राप्त किराये के अलावा नगर परिषद की जमीन के सेल और अन्य मदों से भी आय होती है। जबकि खर्च के मद में नगर परिषद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन व अन्य खर्च शामिल रहते हैं। नगर परिषद की अकाउंट्स ब्रांच ने अनुमानित बजट का पूरा खाका तैयार किया हुआ है।

खबरें और भी हैं...