पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार रात्रि तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बरसात ने एक बारगी राहत दिला दी है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हुई। उधर शहर के निचले इलाकों में बरसात से जलभराव की स्थिति दिनभर बनी रही।

मंगलवार शाम को आसमान में बादल मंडराने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। देर रात अंधड़ के साथ हल्की बरसात शुरू हुई। यह बरसात सिरसा के आसपास इलाकों में 8 एमएम व मामूली ओलावृष्टि भी हुई थी। जिससे कोई फसली नुक्सान नहीं है।

फसलों के लिए फायदेमंद

तपती गर्मी से फसलें मुरझाने लगी थी। नहरों में पानी नहीं होने से किसान फसलों की सिंचाई करने में असमर्थ था। ऐसे में हल्की बरसात से नरमा की छोटी फसलों को फायदा होगा। हालांकि बरसात काफी कम हुई है।

अगले 48 घंटे का मौसम

कहां कितनी हुई बरसात

स्थान कितनी हुई बरसात

सिरसा 8 एमएम

खुइयां नेपालपुर 2 एमएम

अबूबशहर 3 एमएम

नोट : जिला के अन्य स्टेशनों पर बूंदाबांदी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जिला में आगामी 48 घंटों में तेज हवा और हल्की बारिश के आसार है। बुधवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...