पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर चिकन की चार दुकानें बंद करवाई

हाईवे पर चिकन की चार दुकानें बंद करवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से बुधवार देर शाम साढ़े छह बजे हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित चिकन विक्रेताओं की चार दुकानों को बंद कराया। सीएसआई ने चिकन विक्रेताओं से कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बगैर लाइसेंस के कोई भी चिकन विक्रेता िचकन नहीं बेच सकता। इसलिए दुकानों को बंद कराया गया है। हाईकोर्ट में गुरुद्वारा के कुछ सेवकों की ओर से याचिका दायर की हुई है जिसमें शिकायत की गई कि गुरुद्वारा के आसपास और शहर के विभिन्न इलाकों में बगैर लाइसेंस के चिकन मीट की दुकानें खुली हुई हैं और सरेआम खुले में चिकन बेचा जा रहा है। इससे गुरुद्वारा में आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं व शहर के अन्य लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। वातावरण भी दूषित होता है।

खबरें और भी हैं...