पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजना के नाम पर ठगी करने वालों की शिकायत दें : दर्शना

योजना के नाम पर ठगी करने वालों की शिकायत दें : दर्शना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की आेर से लागू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर यदि कोई भी व्यक्ति प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित अधिकारी को दें।

उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व गांवों में बेटियों वाले परिवारोंं में चले जाते है और दो लाख रुपये की मदद देने का झांसा देकर फार्म भरने की एवज में उनसे पैसे लूट रहे है। ये शरारती लोग बेटियों वाले परिवारो के बीच पहुंचते है और उन्हें उक्त योजना के तहत सरकार से नकद रुपये दिलवाने का आश्वासन देते है। फार्म भरने की एवज में गांव के भोले भाले लोगों से रुपये लूट लेते है। इसके बाद वह क्षेत्र से चले जाते है।

खबरें और भी हैं...