पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक को टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी के बेटे पर केस दर्ज

बाइक को टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी के बेटे पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौटाला हाइवे पर गांव सकताखेड़ा के पंजाब पंपों के पास बीती 9 मई की शाम को बाइक पर शहर आ रहे युवकों को कार से टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक पुलिसकर्मी के बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल हो गए थे जिनकी हालत नाजुक होने से बठिंडा के अस्पताल में एक सप्ताह से उपचार चल रहा है। घायलों की हालत में सुधार के बाद शहर पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए आरोपों के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में घायल राजन पुत्र रोशन लाल निवासी कबीर बस्ती डबवाली ने बताया कि वह अबूबशहर की अनाज मंडी में मजदूरी कर रहा था और 9 मई को बाइक पर सवार होकर गांव अबूबशहर से शहर आ रहा था। इसी दौरान 2 मजदूरों ने उससे शहर तक की लिफ्ट ली तो तीनों बाइक पर शहर आ रहे थे कि पंजाब पंपों के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार स्विफट कार ने उन्हें रॉन्ग साइड आकर टक्कर मार दी और कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर तौर पर घायल हो गए और उन्हें डबवाली में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया लेकिन बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें बठिंडा के अस्पताल में उपचाराधीन कराया जहां उनका चल रहा है। पुलिस ने कार चालक नरपिंद्रजीत सिंह पुत्र पुलिसकर्मी निशान सिंह निवासी गांव कटिपा वाली, पंजाब के खिलाफ केस दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...