जल बचत अभियान पर रमेश गोयल को मिला सम्मान
जल बचत अभियान चलाने वाले रमेश गोयल को भारत विकास परिषद ने सम्मानित किया।
जल स्टार रमेश गोयल की ओर से 8 मई 2008 से शुरू किए गए जल-ऊर्जा संरक्षण अभियान का एक दशक पूरा हो गया है। रमेश गाेयल द्वारा लिखित जल चालीसा की अब तक 45 हजार प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं और 8 लाख लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाई गई है। रमेश गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने केंद्रीय कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।