पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खस्ताहाल सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारेगा शिक्षा विभाग, 23.87 लाख रुपये का फंड जारी

खस्ताहाल सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारेगा शिक्षा विभाग, 23.87 लाख रुपये का फंड जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला के खस्ताहाल राजकीय विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने संज्ञान ले लिया है। जिला के 10 विद्यालयों में रिपेयर के लिए विभाग ने 23 लाख 87 हजार रुपये का फंड जारी भी कर दिया है। अब जल्द ही इन स्कूलों में काम शुरू होगा।

शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने खस्ताहाल स्कूलों में काम करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस प्रस्ताव को विभाग ने मंजूरी दे दी। साथ ही रिपेयर के लिए 23 लाख 87 हजार रुपये का बजट भी जारी कर दिया। विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों के मुखियाओं को पत्र लिखकर काम शुरू कराने की हिदायत भी जारी कर दी है। यह काम जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में करवाया जाएगा।

इन हिदायतों पर करना होगा काम

सभी प्रकार का खर्च सरकार के नियम अनुसार करना होगा।

निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के स्पेशिफिकेशन के आधार पर करना होगा।

काम पूरा होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा।

जब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, तब तक अगली राशि की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी।

शिक्षा विभाग सुधार रहा स्थिति: डॉ. वर्मा

स्कूलों में विभिन्न तरह के काम कराने के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। विभाग ने उनकी स्वीकृति दी है साथ ही फंड भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही काम शुरू करवा देंगे।\\\'\\\' डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।

किस स्कूल को कितनी मिली राशि

स्कूल प्रस्तावित राशि

राजकीय विद्यालय केहरवाला 1,07,000 रुपये।

राजकीय मॉडल स्कूल, सिरसा 6,07,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय सुखचैन 3,95,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय घुकांवाली 1,43,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय जंडवाला बिश्नोइयां 56,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय नौरंग 4,11,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय पन्नीवाला मोटा 1,21,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय अलीकां 2,05,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय गोरीवाला 1,66,000 रुपये।

राजकीय विद्यालय गोरीवाला 1,76,000 रुपये।

खबरें और भी हैं...