खेलों से युवाओं में अनुशासन की भावना आती है: प्रो. गणेशीलाल
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रो.गणेशी लाल का स्वागत करते हुए।
भास्कर न्यूज | सिरसा
भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि खेल का दूसरा नाम अनुशासन है। हरियाणा के बच्चों में खेल के प्रति लगाव उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। खेल को खेल की भावना से खेला जाए तो आपसी द्वेष खत्म हो जाते है और एकता का माहौल पैदा होता है। आज के दौर में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून हर जगह मौजूद है। प्रो. गणेशीलाल युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला केंद्रीय सहकारी बैक के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह नेहरा, युवा स्पोर्ट्स क्लब प्रधान शिंगारा सिंह, बचीत्र सिंह, हरजिंद्र सिहं, बलवंत कंबोज उपस्थित थे।