अटल सेवा केंद्र संचालन के आवेदन मांगे
सिरसा | जिला में सातवें चरण में हरियाणा ई-सेवा के तहत अटल सेवा केंद्र/सामान्य सेवा केंद्र के संचालन के लिए ग्रामीण/शहरी उद्यमियों वीएलई/यूएलई के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के अंतिम तिथि 20 जून 2018 है।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सविता अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक किसी भी कार्य दिवस में अपने फार्म भर कर प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक ईडीएम कार्यालय, प्रथम तल, ई-दिशा केंद्र सिरसा में जमा करवा सकते हैं।