पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मौजदीन निवासी प्रिंस ने गायकी में किया सिरसा का नाम रोशन

मौजदीन निवासी प्रिंस ने गायकी में किया सिरसा का नाम रोशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांव मौजदीन निवासी युवा प्रिंस कंबोज ने गायकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला सिरसा का नाम रोशन किया है। हाल ही में प्रिंस का गीत ‘तेरी हां’ यूट्यूब चैनल वीडिया क्रूज पर रिलीज हुआ है। सात विभिन्न स्थानों पर इसकी शूटिंग हुई है। गीत में अभिनेत्री की भूमिका में चंडीगढ़ की मॉडल शिवी व अभिनेता की भूमिका रानियां के मॉडल सुरेंद्र कंबोज ने निभाई है। इसी के साथ सिरसा के लगभग 30 कलाकारों को इस गीत में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया है। प्रिंस कंबोज ने बताया कि यह गीत सच्ची लव स्टोरी पर आधारित है और गीत के जरिए युवाओं में सच्चे प्यार का संदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...