आत्मा स्कीम के बारे में दी जानकारी
ओढ़ां | किसानों की भलाई के लिए आत्मा स्कीम के तहत खंड किसान सलाहकार कमेटी की मीटिंग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ओढ़ां की ओर से खंड कृषि अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता वीटीपी कन्वीनर संजय सचदेवा ने की। बैठक में आगामी वर्ष 2018-19 में किसानों को कैसे ज्यादा से ज्यादा फायदा हो संबंधी प्रस्ताव रखे गए और खंड किसान सलाहकार कमेटी की ओर से प्रस्तावों पर सहमति बनाई गई। इस कमेटी की रिपोर्ट परियोजना निदेशक कम आत्मा उपकृषि निदेशक सिरसा को भेज दी गई है। बैठक में कमेटी के मेंबर रामेश्वर, चेयरमैन नछत्र सिंह, जगतपाल, बीरपाल, ज्ञान सिंह, बिक्रम जाखड़, पवन, रमेशचंद्र और विजय ओढ़ां मौजूद रहे।