पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला उपायुक्त ने दिए अवैध एजेंटों पर कार्रवाई के निर्देश

जिला उपायुक्त ने दिए अवैध एजेंटों पर कार्रवाई के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | डीसी प्रभजोत सिंह ने निर्देश जारी किए कि विदेश भेजने के नाम पर काम कर रहे अवैध एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जनता से अपील की कि विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति केवल पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाएं। पंजीकृत एजेंटों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय ने सभी अनधिकृत एजेंटों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने अनधिकृत ट्रैवल एजेंट/एजेंसियों द्वारा शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों हेतु विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने जैसे मामलों को लेकर नागरिकों को आगाह किया है।

खबरें और भी हैं...