पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्षिक शुभ दीवान 17 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | रानियां रोड स्थित सब्जी मंडी के नजदीक पीर मंदिर में 17 मई को बाबा मीरा साहिब जी मलेरकोटला वाले व बाबा लखदाता लाला वाले पीर साहिब का वार्षिक शुभ दीवान व भंडारा मनाया जाएगा। पीर बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। पीर मंदिर कमेटी सिरसा के उपप्रधान मास्टर भूराराम सिंगला ने बताया कि शाम 7 बजे पीर बाबा के दीवान में बाबा रूलदूराम मलोटवाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस धार्मिक कार्यक्रम में सारी रात पीरों की महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा। धार्मिक दीवान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...