पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए रही अव्वल

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए रही अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | नागरिक अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डाॅ. गोविंद गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सिविल सर्जन डाॅ. दीप ने की। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डाॅ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन डाॅ. रोहताश, डाॅ. आशा जिंदल भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डाॅ गोविंद गुप्ता ने कहा सीमेंट से बनी टंकियों को पूरी तरह ढक कर रखें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम-ए ने, दूसरा स्थान टीम-बी ने व तीसरा स्थान टीम-सी नेे प्राप्त किया। प्रिंसिपल एएनएम स्कूल उर्मिल ने सभी का स्वागत व धन्यवाद किया। इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर देवेंद्र मोंगा, एमपीएचडब्लू केवल कृष्ण, धीरज कुमार, वरुण कुमार, पुष्कर रहे।

खबरें और भी हैं...