पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमटेक रेगुलर में रिजल्ट हुआ मिक्स तो डिस्टेंस एजुकेशन में 50 % अंक लेने पर दिखाया फेल

एमटेक रेगुलर में रिजल्ट हुआ मिक्स तो डिस्टेंस एजुकेशन में 50 % अंक लेने पर दिखाया फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एमटेक परीक्षा परिणाम में गड़बड़झाला सामने आया है। जहां एक ओर एमटेक फुल टाइम तृतीय सेमेस्टर में विद्यार्थियों का परिणाम आपस में मिक्स कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर एमटेक पार्ट टाइम में परीक्षा अंक गलत तरीके से आंकलन कर विद्यार्थियों को फेल कर दिया। विद्यार्थियों की शिकायत पर अब सीडीएलयू प्रशासन ने दोबारा जांच शुरू कर दी है।

सीडीएलयू की ओर से एमटेक फुल टाइम और पार्ट टाइम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2017 में ली गई और अब मई माह में इसका रिजल्ट जारी किया गया, लेकिन इसमें भी खासी गड़बड़ियां हैं। हुआ यूं कि एमटेक फुल टाइम में विद्यार्थियों के रिजल्ट को मिक्स कर दिया। यानी 2 रोल नंबर वाले विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम 3 नंबर वाले विद्यार्थी का दर्शा दिया जबकि 3 का परिणाम 4 नंबर के विद्यार्थी के खाता में दर्शा दिया।

वहीं, एमटेक पार्ट टाइम तृतीय सेमेस्टर में 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, सभी विद्यार्थियों को फेल दर्शाया गया है। विद्यार्थियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि रिजल्ट बनाने वाले को इतना भी नहीं पता कि उनका सेमिनार 50 नंबर का है या 100 नंबर का। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर 50 नंबर का था लेकिन रिजल्ट 100 नंबर के आधार पर तैयार कर दिया गया। इस प्रकार जो विद्यार्थी 50 नंबर के अनुसार अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण था, उसे भी फेल घोषित कर दिया। इस संबंध में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस विभाग के चेयरमैन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को शिकायत भेज दी है।

हां, खामियां मिली हैं, सारा रिजल्ट ठीक होगा

यह बात सच है कि कुछ खामियां मिली हैं। इस कारण कुछ विद्यार्थियों का रिजल्ट मिक्स हो गया जबकि कुछ विद्यार्थियों के नंबर का आंकलन गलत तरीके से हो गया। यह समस्या अब हमारे संज्ञान में आ गई है और इसे ठीक कराने का काम तुरंत प्रभाव से ठीक भी करवाना शुरू कर दिया है। जल्द ही विद्यार्थियों का संशोधित परीक्षा परिणाम दोबारा जारी किया जाएगा।\\\'\\\' प्रो. प्रवीण अगमकर, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।

इधर, परीक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचा फ्लाइंग दस्ता

सिरसा | चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षाएं शांतिपूर्वक तरीके से जारी है। सीडीएलयू से संबंधित कॉलेजों में भी परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न फ्लाइंग दस्तों ने औचक निरीक्षण किया। जांच दलों ने सीडीएलयू कैंपस, राजकीय नेशनल कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर जांच की। आज पंजाबी, मॉस कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस विभाग, अंग्रेजी विभाग, एजुकेशन विभाग सहित विभिन्न विभागों में परीक्षाएं हुई। कॉलेजों में पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है ताकि कोई गड़बड़ ना हो। पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को भीतर जाने दिया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण अगमकर ने बताया कि परीक्षाओं में कहीं से कोई गड़बड़ की सूचना नहीं है।

सीडीएलयू एमटेक परीक्षा परिणाम में गड़बड़झाला: पेपर 50 नंबर का था, रिजल्ट 100 नंबर के हिसाब से बनाया

परीक्षा नियंत्रक बोले: जल्द जारी होगा संशोधित परिणाम

सिरसा। सीडीएलयू में परीक्षा देते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...