पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपभोक्ताओं की समस्या को पेंडिंग रखने वालों पर होगी कार्रवाई

उपभोक्ताओं की समस्या को पेंडिंग रखने वालों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सिरसा में नए अधीक्षण अभियंता के तौर पर मनोज यादव ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही वे एक्शन मोड में नजर अाने लगे। उन्होंने निगम के सभी संबंधित अधिकारियों की मीटिंग ली और उसमें निर्णय लिया कि निगम की कार्यप्रणाली का कायाकल्प करना है और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तत्काल करते हुए उनको राहत देनी है। उपभोक्ताओं को अब बेवजह टरकाने और समस्या को पेंडिंग रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में देरी की वजह स्पष्ट करनी होगी।

मीटिंग के बाद अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बिजली शिकायत केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। उनके साथ एक्सईएन डबवाली डीआर वर्मा, एक्सईएन सब अर्बन गुलशन वधवा, एक्सईएन सिटी अशोक कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी भी थे। यादव ने केंद्र के सभी रजिस्टरों की जांच की और उपभोक्ताओं की शिकायतों का स्टेट्स भी देखा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं की शिकायतों का अपडेट रखें। तीन दिन से अधिक पुरानी शिकायतों की रिपोर्ट उनके संज्ञान में लाएं। देरी की वजह भी स्पष्ट की जाए।

उन्होंने बिजली शिकायत केंद्र में उपभोक्ताओं के फोन को रिसीव न करने की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लिया और निर्देश दिए कि भविष्य में उपभोक्ताओं के फोन रिसीव न करने वाले के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले में निगम के जेई और एसडीईओ के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए ताकि दुविधा होने पर उपभोक्ता सीधा संवाद भी कायम कर सकें। अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराएं। इस दौरान शिकायत के लिए 98121-01111, 98121-02222, 01666-238487 नंबर जारी किए।

कंट्रोल रूम स्थापित किया

बिजली निगम सिरसा में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उसका फोन नंबर 01666-238459 है। आपदा की स्थिति में उपभोक्ता कंट्रोल रूम के इस नंबर पर भी सूचना दे सकता है जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी।

एरिया वाइज अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बेगू रोड, अग्रसेन कॉलोनी, प्रीत नगर, कंगनपुर रोड, गोशाला मोहल्ला, रानियां रोड पर बिजली से संबंधित शिकायतें जेई देवीराम के मोबाइल 98122-15702 या एसडीईओ सिटी सुरेंद्र रेडू के मोबाइल नंबर 98120-63015 पर संपर्क कर सकते हैं।

बरनाला रोड, हिसार रोड, बाइपास, एमआईटीसी कॉलोनी, हुडा, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रेम नगर और शक्तिनगर में बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए जेई विकास खुराना के मोबाइल 86075-00306 या एसडीईओ सिटी सुरेंद्र रेडू के मोबाइल 98120-63015 पर संपर्क कर सकते हैं।

नटार, खाजाखेड़ा, शहीदांवाली में बिजली संबंधित शिकायतों के लिए जेई विक्रमजीत सिंह के मोबाइल 98124-52823 या एसडीईओ सिटी सुरेंद्र रेडू के 98120-63015 नंबर पर संपर्क करें।

सदर गेट, रोड़ी बाजार, सूरतढ़िया बाजार, शिव चौक, अनाज मंडी, डबवाली रोड और वाल्मीकि मोहल्ले में बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए जेई रविंद्र पाल के मोबाइल 98122-15709 और एसडीईओ रविंद्र कालीरावण के मोबाइल 98120-63014 पर संपर्क कर सकते हैं।

गांधी कॉलोनी, ए,बी,सी,डी,ई, एफ ब्लॉक, चत्तरगढ़पट्टी, अस्पताल रोड और शमशाबादपट्टी में बिजली संबंधित शिकायतों के लिए जेई हरमीत सिंह के मोबाइल 98122-15706 या एसडीईओ रविंद्र कालीरावण के मोबाइल 98120-63014 पर संपर्क कर सकते हैं।

रामनगरिया, केलनियां और सलारपुर में बिजली संबंधित समस्याओं के लिए जेई हवा सिंह के मोबाइल 98125-56152 या एसडीईओ रविंद्र कालीरावण के मोबाइल 98120-63014 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऑनलाइन विकल्प भी

बिजली समस्या से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...