पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बताया शिक्षा का महत्व

शिविर में बताया शिक्षा का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | शहर के बेगू रोड स्थित सिंगिकाट मोहल्ला की झुग्गियों मे हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित परियोजना के तहत काम करने वाली इकाई ओपन शैल्टर होम के तत्वावधान में आओ चले हम अनपढ़ता से शिक्षा की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनीष खोखा ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही लक्ष्य है। यह परियोजना समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करवाती रहती है। इसके अलावा ओपन शैल्टर होम में बच्चों को रिहैबिलिटेशन की भी सुविधा भी केंद्र सरकार की परियोजना के तहत दी जाती है जो किसी भी तरह की असुविधा, दुविधा व दुर्व्यवहार के शिकार या बाल मजदूरी भीख मांगने मे संलिप्त है। एजुकेटर सतीश कुमार, कैलाश दैवी, कमलजीत, आशु चुग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...