सीएम घोषणा पर चल रहे कार्यों की डीसी ने की समीक्षा
सिरसा | डीसी प्रभजोत सिंह ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी घोषणाओं की क्रमवार ढंग से समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन जिन विभागों ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की व्यवहारिकता रिपोर्ट अभी तक नहीं दी है वे बुधवार शाम तक अपनी सकारात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि जिले में विकास कार्य करवाए जाने की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सैल में भेजी जा सके। एसडीएम राहुल हुड्डा, नगराधीश डाॅ. वेद प्रकाश बेनीवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह, उप सिविल सर्जन डाॅ. राजेश चौधरी, उप जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग राजेश, अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग केके वर्मा, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) अजीत सिंह, पीके जिंदल, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग एनके भोला, उप कृषि निदेशक विनोद फोगाट उपस्थित थे।