पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापक संघ ने प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

अध्यापक संघ ने प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला सिरसा कार्यकारिणी की बैठक अनाज मंडी स्थित स्कूल नंबर पांच में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलबीर कुंडर ने की। बैठक में शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को पोस्टकार्ड भेजे गए।

जिला मीडिया प्रभारी गोविल सिसोदिया ने बताया कि अध्यापकों की मांगे काफी लंबे समय से लंबित है जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। संघ की अगुवाई में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरसा ने मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए पीएम व नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव इंद्र जाखड़, कोषाध्यक्ष संदीप बिश्नोई, सह सचिव गुरतेग सिंह, सिरसा ब्लॉक प्रधान बंसीलाल झोरड़, चौपट ब्लॉक प्रधान राजकुमार कासनियां, ब्लॉक प्रधान रामकुमार आदि रहे।

खबरें और भी हैं...