पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध शराब की भट्टी चलाने वाला गिरफ्तार

अवैध शराब की भट्टी चलाने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जिला की रानिया थाना की करीवाला पुलिस चौकी ने गश्त के दौरान महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुढाणिया थेहड गांव करीवाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध शराब की भट्टी चलाते उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहन सिंह निवासी बुढाणिया थेहड के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब की चलती भट्टी व 10 बोतल हथकड़ शराब बरामद की है। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर दबिश देकर मोहन सिंह को उसके घर से अवैध शराब की भट्टी चलाते काबू किया।

इधर, जिलाभर में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डिंग थाना पुलिस ने रमेश निवासी जोधकां को 11 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव जोधकां से गिरफ्तार किया है। सदर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान संदीप निवासी चामल को 8 बोतल देसी शराब के साथ गांव झोरडऩाली से पकड़ा। रानियां पुलिस ने चंदन सिंह निवासी करीवाला को 13 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शहर थाना सिरसा पुलिस ने रवि कुमार निवासी एकता नगर सिरसा को 8 बोतल देसी शराब के साथ, जबकि दीवान निवासी खाजाखेड़ा को 8 बोतल देसी शराब के साथ रानियां चुंगी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। वहीं, शहर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खाईवाली करते अशोक कुमार निवासी गली नंबर 9/2 कीर्तिनगर सिरसा को पकड़ा है।

खबरें और भी हैं...