आपराधिक घटनाओं के खिलाफ विरोध जताकर सौंपा ज्ञापन
आपरािधक घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए।
सिरसा | लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के रोष स्वरूप और आमजन की सुरक्षा की मांग को लेकर युवाओं ने लघु सचिवालय में विराेध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
युवा कांग्रेस के विधानसभा सिरसा अध्यक्ष एवं हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पंकज चौहान के नेतृत्व में युवा लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि देश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार निरंतर बढ़ रहे है और देश में अराजकता का माहौल है। सरकार इन घटनाओं से निपटने के लिए कठोर कदम नहीं उठा रही है। चाहे सहारनपुर में सचिन वालिया की हत्या का मामला हो या पंजाब में बॉबी वाल्मीकि की हत्या का मामला हो। भाजपा राज में देश के अनुसूचित जाति के लोगों के लिए खतरे के दिन है और आए दिन हो रही घटनाओं के चलते महसूस हो रहा है कि हमारा वर्ग सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर अमरजीत सिंह सोहल, नायब सिंह थिराज, रामकुमार निरंकारी, सुभाष मेहरा, अशोक, जितेंद्र बराड़ सोनू, शुभम चौहान, हैप्पी, संदीप वर्मा तेलू, मोनू वाल्मीकि, सतनाम सिंह रोडी, सन्नी, रजत चौहान, ललित सैनी, सोनी रहे।