पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक का चक्का चढ़ने से बाइक सवार अधेड़ घायल

ट्रक का चक्का चढ़ने से बाइक सवार अधेड़ घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के समीप रविवार को अहले सुबह करीब 8 बजे ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय इम्तियाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर नाशिम ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख रांची रिम्स रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि इम्तियाज रांची जिला के पिस्का नगड़ी का रहने वाले है। वे शनिवार को नगड़ी से सिसई बस्ती निवासी स्थित ससुर बना अंसारी से मिलने आए थे। रात में ससुराल में रुकने के बाद सुबह करीब 8 बजे बाइक से तेज रफ्तार से वापस नगड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान गुमला से रांची की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक के अंदर घुस गए। जिसके कारण उनके दोनों पैर में ट्रक का चक्का चढ़ गया और वे ट्रक के अंदर फंस गए।

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ट्रक चालक पहले ट्रक को रोक दिया। आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों ने ट्रक को जैक लगाकर पहले उठाया। इसके बाद घायल को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इधर इम्तियाज को अस्‍पताल ले जाने के बाद ट्रक को चालक लेकर भाग निकला।

खबरें और भी हैं...