बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में शनिवार को इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय सत्र 2018-2020 में नामांकन को लेकर शिक्षकों की बैठक हुई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बीपी वर्मा ने कहा कि कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राओं का सहयोग जरूरी है। सत्र 2018-2020 इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान में नामांकन लिया जाएगा। जिसके लिए विधि व्यवस्था की जरूरत है।
नामांकन के लिए पूरी विवरण पुस्तिका के साथ आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना है। बैठक के बाद कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर साहू का रांची हिन्दी स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर प्रोन्नति होने पर बधाई देते हुए विदाई दी गई।
डॉ. रामेश्वर साहू ने कहा कि जनवरी 1981 से मई 2018 तक 40 वर्ष सिसई काॅलेज में कार्य करने का अच्छा माहौल मिला। इस अवधि में काॅलेज परिवार सहित सिसई की जनता का स्नेह मिला, जो जीवन भर याद रहेगा। इस मौके पर प्रो. शिवशंकर तिवारी, प्रो. जगदीश यादव, डॉ. कृष्ण प्रसाद साहू, डॉ. मोहन गोप, प्रो. दुती साहू, प्रो. झूरी राम, सिद्धेश्वर प्रसाद, प्रो. आदित्य बिक्रम देवी, प्रो. साहू प्रकाश लाल, प्रो. मांगे उरांव, प्रो. लक्ष्मण साहू, डॉक्टर कपिलदेव प्रसाद, प्रो. नलय राय, प्रो. जवाहरलाल साहू, प्रो. इन्द्रजीत सिंह, प्रो. बंधु भगत, प्रो. सुबास मेहता, खलिल अहमद, प्रो. चंद्र भूषण किशोर व प्रो. सुभाष जायसवाल सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।