इंडियन टाइगर आर्मी आपराधिक संगठन के सदस्य हैं दोनों, भेजा जेल
भास्कर न्यूज|सिसई
सिसई थाना क्षेत्र के रोशनपुर स्थित आरसी चर्च के फादर अगस्तुत कुजूर से छह लाख लेवी मांगने वाले इंडियन टाइगर आर्मी आपराधीक संगठन के दो अपराधी प्रकाश लकड़ा और सुजित उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि 3 मई को फादर अगस्तुत पारिस का ग्रिल को खोलने गए। इसी दौरान एक पर्चा मिला।
पर्चा में इंडियन टाइगर आर्मी के सदस्य रितेश उरांव ने छह लाख रुपए लेवी पांच दिनों में देने की धमकी दी थी। 5 मई को फादर अगस्तुत के मोबाइल पर 7739776074 व 9065233954 नंबर से लगातार फोन कर लेवी मांगी गई। नहीं देने पर जान से मारने का धमकी दी गई। इसके बाद फादर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इस पर सिसई थाना प्रभारी उपेंद्र महतो त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर इंडियन टाइगर आर्मी प्रकाश लकड़ा व सुजीत उरांव को उसके घर मकरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।