प्रखंड कार्यालय के आई टी सेल सभागार में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के कार्यान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मनोरंजन कुमार ने की। बीडीओ ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यापक कार्यक्रम पर सभी को मिलकर काम करना है। ताकि कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई परेशानी न हो सके। 23 मई से 25 जून तक मतदाताओं का सत्यापन कर आंकड़ा संग्रहीत करना है। 26 जून से 31 जुलाई तक बूथ का भौतिक सत्यापन, 1 सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशन, 31 अक्टूबर तक दावा आपत्ति के माध्यम से नाम जोड़ना, हटाना व सुधार करने का कार्य होगा।