सिसई प्रखंड के सियांग झखरा डीपा में पत्थलगड़ी की वर्षगांठ मनाई गई। वर्षगांठ कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पहान पुजार बुधराम उरांव, चमरा पहान ने पारंपरिक रीति रिवाज और पूजा अर्चना के साथ की। मौके पर पंचायत समिति सदस्य चंद्रमुनी देवी ने कहा कि पत्थलगड़ी हमारे समाज की धरोहर है। इसे भाषा संस्कृति की पहचान होती है।इसे बचाए रखना हम सभी का उतरदायित्व है। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में कई कुरीतियां हैं।इसे एक जुट होकर दूर करने की जरूरत है। इस अवसर पर कप्तान लोहरा उरांव ने कहा कि गांव के विकास में सबसे बड़ा बाधक नशापान है।इस लिए हर ग्रामीण को जागरूकता अभियान चला कर दूर करने की जरूरत है।गांव का विकास ग्राम सभा पर निहित है।इसलिए ग्राम सभा की महत्ता व अधिकार को सक्रिय रूप लाना, भागीदारी सुनिश्चित करना होगा ।पहान पुजार के साथ साथ हर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना ही गांव विकास का आधार स्तंभ होगा ।सभा को बुधराम उरांव चमरा पहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पहना उरांव, जुब्बी उरांव, बिरिया उरांव, सुमिति उरांव, रामधनी उरांव, बिराज उरांव, शनि उरांव, मझलाल उरांव, रोपाइन उरांव, कोयली उरांव, गीता उरांव, जगरनाथ उरांव, पचुल उरांव, मजु उरांव, बुधनी उरांव, बिरसी उरांव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।