ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष बनीं सुमति
सिसई प्रखंड के पोढा गांव में ग्राम विकास समिति के गठन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से सुमति देवी को अध्यक्ष, परमेश्वर साहू को सचिव, नूतन देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
सदस्य के रूप में अंजु देवी, अंजनी देवी, अनिता देवी, जटू खडिया, धनिजर साहू, कमला देवी, रवि किशन साहू व राजेश साहू का चयन किया गया। ग्राम प्रधान मंगलाचरण खडिया ने कहा कि झारखंड सरकार गांव के अंदर विकास की पहल की है अब हर गांव के टोले मुहल्ले की बुनियादी ढांचा में बदलाव होगा। गांव की महिला के विकास की बागडोर होगी, भ्रष्टाचार मिटेगा, तभी विकास समिति के गठन सार्थक होगा।
पर्यवेक्षक विश्वनाथ केवट ने कहा कि झारखंड सरकार गांव की समुचित विकास के लिए समिति की गठन कर रही है। इसमें सभी लोगों की भागीदारी होगी। विकास समिति का गठन ग्राम प्रधान मंगलाचरण खड़िया की अध्यक्षता में की गई। समिति चयन के लिए सिसई ब्लॉक से नियुक्त पर्यवेक्षक विश्वनाथ केवट समेत पंचायत सेवक रामचंद्र भगत, स्वयं सेवक व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।