हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा पर भक्तों ने निकाली प्रभातफेरी
प्रखंड के कुदरा गांव में 1008 श्री वैदिक हनुमंत महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन जगदगुरु वनांचल धर्मा पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज के सान्निध्य में 15 से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
15 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार सुबह राम भक्तों ने प्रभातफेरी निकली। प्रभात फेरी कुदरा मंडप पूजा स्थल से शुरू होकर कुदरा मोड, भदौली, मेन रोड चौराहा, थाना रोड, बाजार टांड, केन्द्रीय सरना स्थल होते हुए बसिया रोड लकेया टंगरा महाबीर मंदिर तक पहुंची। जहां से वापस पूजा स्थल पहुंची। प्रभात फेरी में राम भक्तों द्वारा जय श्री राम, जय राम, जय-जय राम के भजन कीर्तन कर रहे थे। हिंदू धर्मावलंबी भाई बहनों को तन मन धन के साथ कलश यात्रा व महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने की अपील कर रहे थे। प्रभात फेरी का नेतृत्व संचालन समिति के पदाधिकारी कर रहे थे। इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश प्रवर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य कासीनाथ तिवारी, संरक्षक विक्रम बडाईक, पूरन साहू, अध्यक्ष नागेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव बद्रीनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष अरूण नारायण सिंह, उप कोषाध्यक्ष प्रकाश उरांव, उप सचिव सुरेश उरांव, प्रचार प्रसार प्रमुख घनश्याम आर्य, सुखन लोहरा, निरंजन सिंह, राजकुमार पौराणिक, राजकिशोर सोनी, शंभु नाथ चौहान, विष्णु लोहरा, जयराम उरांव, बंधनु उरांव, संतोष कर, अजय भगत, चिन्टु कु ताम्रकर, कुलदीप उरांव सहित भारी संख्या मे लोग शामिल थे।
धर्म-कर्म
हिंदू धर्मावलंबी भाई बहनों को तन मन धन के साथ कलश यात्रा व महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु।