पारा शिक्षकाे की पदयात्रा सिसई पहुंची
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पदयात्रा बुधवार को सिसई पहुंची। प्रदेश कमेटी के निर्णयानुसार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पारा शिक्षक पैदल रांची पहुंचेंगे और 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। चिलचिलाती घूप को सहन करते हुए पारा शिक्षक समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाकर भाजपा के सांसद विधायकों पर गुस्सा उतारा।
पद यात्रा का नेतृत्व संघ के गुमला जिलाध्यक्ष अर्जुन साय कर रहे हैं। जिसमें गुमला पालकोट बिशुनपुर घाघरा चैनपुर डुमरी के शिक्षक सिसई पहुंच चुके हैं। सिसई में रात्रि विश्राम के बाद 19 अप्रैल को भरनो के लिए प्रस्थान करेंगे। पदयात्रा में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। अब पारा शिक्षक सरकार के किसी भी आश्वासन को मानने को तैयार नहीं हैं। पैदल यात्रा में संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन साय, जयराम साहू, रामदेव मुंडा अनिता लकड़ा, रविनंदन सिंह, कपिलदेव राय, रायडीह के अर्जुन मल्लाह, बिशुनपुर के धर्मदेव खेरवार, पालकोट के कृष्णा साहू, सिसई के जगतारन साहू, पारस गुप्ता, मिथिलेश सिंह विनय केशरी, अनिल जायसवाल, शंभु केशरी, विनय लाल साहू, अशोक कुमार व सुकरा उरांव आदि शामिल हुए।
पदयात्रा में शामिल पारा शिक्षक।