बीए पार्ट वन की छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या
सिसई थाना क्षेत्र के छरदा गांव निवासी उदय साहू की 19 वर्षीय पुत्री बिंदिया कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अहले सुबह लगभग 5 बजे की है। बताया जाता है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। थाना प्रभारी उपेन्द्र महतो ने बताया कि बिंदिया छत की कड़ी में दुपट्टा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह बीए पार्ट वन में पढ़ती थी। अनुसंधान के उपरांत मामले का खुलासा हो पाएगा। इस संबंध में यूडी का मामला दर्ज किया गया है।