रिमांड के दौरान कंजरों से 12 बोर का कट्टा, कारतूस और लूट का सामान बरामद
सीतामऊ | लूट के मामले में गिरफ्तार कंजरों से पुलिस ने 12 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस व लूट का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने 27 जनवरी को पारली में बंजारा डेरों पर वारदात को अंजाम दिया था। टीआई कन्हैयालाल डांगी ने बताया मामले में कंजर डेरा मुंडला थाना गंगधार जिला झालावाड़ राजस्थान में दबिश देकर मीणा पिता हरचंद (21), रसूलिया पिता हरचंद (35) को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त बारह बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक फायर किया कारतूस, एक मोबाइल, पानी की मोटर, सात भैंसें बरामद की।