तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2 किलो अफीम जब्त की। टीआई कन्हैयालाल डांगी ने बताया रविवार को गोपालपुरा दीपाखेड़ा कच्चे मार्ग पर बाइक (आरजे 27 एसए 1284) को रोककर तलाशी ली। चालक कोटपिपलिया निवासी कृष्णपालसिंह पिता देवीसिंह राजपूत (35) के कब्जे से दो किलो अफीम मिली। बाइक व अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।