पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पानी के लिए खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्काजाम

पानी के लिए खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्काजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिकनिया में पानी की समस्या को लेकर ग्रमीण बर्तन लेकर सड़क पर आए, जाम लगाया।

भास्कर संवाददाता | सीतामऊ

ढिकनिया में पानी की समस्या को लेकर रविवार दोपहर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान यातायात बाधित हुआ। ग्रामीणों ने विधायक का भी घेराव किया। दो दिन में समस्या निदान के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

ढिकनिया पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग ने एक साल पहले पेयजल पाइप लाइन के लिए दो लाख रुपए विधायक निधि से मंजूर किए थे। एक साल से राशि पंचायत के पास होने पर भी ग्राम पंचायत की निष्क्रियता के कारण आज तक पाइप लाइन नहीं डाली। इसको लेकर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने रोड जाम कर पंचायत का घेराव किया। वहां से गुजर रहे विधायक हरदीपसिंह डंग को भी ग्रामीणों ने घेर लिया। यहां दो दिन के भीतर पाइप लाइन लगवाने का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं...