मजदूरों के हक के लिए सड़क से दफ्तरों तक लड़ेगी कांग्रेस
अम्बिकापुरद्य मजदूराें के हक के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर दफ्तरों तक लड़ाई लड़ेगी। शनिवार को यहां मजदूर कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में संगठन के नेताओं को मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को कहा गया।
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं उन्हें अपने साथ जोड़े तथा उनके हक दिलाने तक लड़ाई लड़ंे। मनरेगा मजूदरों को मजदूरी भुगतान नहीं होने के कई मामले सामने आए हैं। हर तरफ ये समस्या है। हमें मजदूरों को समय पर मजदूरी दिलाने के साथ साथ योजना में देर से भुगतान को लेकर कानूनी कार्रवाई का का भी प्रावधान है, हमें इस पर भी कार्य करना होगा। असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य मजदूरों को श्रम के अनुसार उचित मजदूरी दिलाना है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए काम करें। सम्मेलन को सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, मेहदी यादव ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन से पहले हमाल संघ एवं उनसे जुड़े लोगों से समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम का संचालन असंगठित मजदूर कांग्रेस सरगुजा के जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने किया। सम्मेलन में जेपी. श्रीवास्तव, अरूण मिश्रा, बसंत पांडेय, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, अरविन्द, शैलेन्द्र प्रताप, आलोक, बलराम यादव शामिल हुए।