पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • तलाक नहीं देने से गुस्साए पति ने की पत्नी पर मिट्टी तेल डाल जलाने की कोशिश, केस

तलाक नहीं देने से गुस्साए पति ने की पत्नी पर मिट्टी तेल डाल जलाने की कोशिश, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|बिश्रामपुर

कंदरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ त्रिवर्षीय चिकित्सक के खिलाफ जयनगर पुलिस ने उसकी प|ी की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि केनापारा तेलईकछार निवासी त्रिवर्षीय चिकित्सक संजय गुप्ता का विवाह वर्ष 2005 में सीतापुर ग्राम निवासी सुमन गुप्ता से हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। प्रार्थिया सुमन के अनुसार संजय गुप्ता पिछले तीन वर्षों से उसके साथ अपमानजनक व्यवहार करते उसे तलाक देने के लिए दबाव बना अक्सर गाली गलौज व मारपीट करता है। अक्टूबर 2016 में उसे तलाक देने कह दबाव बनाते उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद संजय के परिजनों ने मई 2017 में समझौता करा उसे वापस केनापारा ले आया था। आरोप है कि इसके बावजूद संजय उससे मारपीट करता रहा। महिला के अनुसार शनिवार को अचानक किसी बात को लेकर वह उससे मारपीट करते अचानक उसके ऊपर मिट्‌टी तेल उड़ेल जलाने का प्रयास किया। इसी बीच उसके परिजनों ने हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया। बाद में फोन से अपने मायके वाले को घटना की जानकारी दी। बाद में सुमन ने जयनगर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के गिरफ्तारी में जुट गई है। प्रार्थिया ने आरोपी पर गैर महिला से संबंध होने के कारण उस पर तलाक के लिए दबाव की बात कही है।

खबरें और भी हैं...